फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप ठप होने से गहराया पेयजल संकट

Sun, 26 Mar 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पानी की तलाश में खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के दो नलकूप तकनीकी खामी आने पर दो दिन से बंद हैं। इसके कारण शनिवार को नगर पंचायत की जलापूर्ति नहीं हुई और पानी पानी का संकट गहरा गया है।  
विज्ञापन



कस्बे में पेयजल व्यवस्था के लिए आजाद नगर और गढ़ी दरवाजा मोहल्लों में व्यवस्थित नलकूपों में तकनीकी खामी आ गई है। इसके चलते विद्युत आपूर्ति होने के बाद भी नलकूप ठप हैं। नागरिक अजय कुमार गुप्त, राम कुमार, रामबाबू, श्रीप्रकाश दुबे, ज्ञान सिंह यादव आदि ने बताया कि शनिवार सुबह पूरी तरह से नगर पंचायत क्षेत्र को जलापूर्ति नहीं मिली। वहीं गत शुक्रवार शाम भी पूरी क्षमता से जलापूर्ति नहीं मिली थी।
विज्ञापन



नतीजन पीने के पानी के लाले पड़ गए। इधर धूप की तल्खी से पारा चढ़ने लगा है, जिससे पानी का खर्च भी बढ़ गया है। पानी के लिए शनिवार को हैंडपंपों व नलकूपों पर महिलाओं की लाइन लगी रही। नगर पंचायत अमरौधा के प्रधान लिपिक राजेश कुमार गुप्त ने बताया कि दो नलकूपों की मोटरें फुंक गईं हैं। मरम्मत कराई जा रही है। शीघ्र ही जलापूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें