फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल के ड्रम का ढक्कन काटने पर लगी आग, चार झुलसे

Fri, 21 Apr 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूसानगर कस्बे के बाहर पेट्रोलपंप के पास एक ट्रैक्टर पर लदे डीजल से भरे ड्रम का ढक्कन गैस कटर से काटने पर आग लग गई। हादसे में चार लोग झुलस गए।
विज्ञापन


वहीं, दो ट्रैक्टर, एक थ्रेसर और दुकान के अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
कस्बे के फत्तेपुर के मजरा रसूलपुर निवासी गोरेलाल (20) ने बताया कि  बिबियापुर मोड़ के पास उसकी दुकान है। गुरुवार की दोपहर कोटरा-मकरंदपुर निवासी राहुल (25) अपना ट्रैक्टर लेकर आया। उसके साथ घुघुवा निवासी चंद्रपाल उर्फ टप्पे (28) और बदले सेमनापुर निवासी मुन्ना (26) भी थे।

तीनों ने गैस कटर से डीजल के ड्रम का ढक्कन खोलने के लिए कहा। ड्रम ट्रैक्टर पर पीछे रखा था। बताया कि उसने जैसे ही वेल्डिंग मशीन से ढक्कन काटना शुरू किया, वैसे ही तेज विस्फोट के साथ ड्रम फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रम में कुछ डीजल भी था, जो जलता हुआ वेेल्डर और ट्रैक्टर पर बैठे लोगों पर गिरा। आग की चपेट में आ गए। राहुल का ट्रैक्टर, दुकान पर खड़ा एक अन्य ट्रैक्टर, थ्रेसर और दुकान के अन्य सामान आग से जल गए। वहीं, जान बचाने को भाग रहे झुलसे युवकों को ग्रामीणों ने आग बुझाकर बचाया। थाने के उपनिरीक्षक वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि झुलसे चारों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसडीएम आरपी त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें