फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवयानी सरोवर पर दीपदान से छटा बिखरी 

Mon, 09 Oct 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
अातिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोेगनीपुर क्षेत्र में रविवार को करवाचौथ त्योहार पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। मूसानगर में देररात देवयानी सरोवर में दीपदान से सीढ़ियां जगमगा उठीं। इस अनूठे कार्यक्रम की छटा देखते ही बन रही थी।  
विज्ञापन

क्षेत्र के अमरौधा, पुखरायां, भोगनीपुर, शाहजहांपुर व यमुना, सेंगुर के तलहटी के गांवों में सुबह से ही तैयारी कर रही महिलाओं ने चंद्रोदय के बाद अर्घ्य दिया। पति का आशीर्वाद लेकर व्रत तोड़ा। मूसानगर प्रतिनिधि के अनुसार करवा चौथ के पर्व पर देवयानी सरोवर की सजावट की गई। सरोवर के तट पर हवन-पूजन के साथ सुहागिनों ने सीढ़ियों पर एक साथ हजारों दीप प्रज्वलित किए। रोशन दीपों की छटा देखने लायक रही। आयोजन दीपदान कमेटी की ओर से किया गया। जय काली देवी सेवा समिति की ओर से सरोवर के पास काली मंदिर में भव्य सजावट की गई है। रामलीला कमेटी की ओर से लक्ष्मण-परशुराम संवाद और सरोवर के दूसरे छोर पर प्रेम नाट्य परिषद की ओर से ‘अभिनीत’ नाटक का मंचन किया जा रहा है। रामलला नवयुवक सेवा समिति, मां भगवती जागरण कमेटी, मां दुर्गे नवयुवक जागरण कमेटी, भगवा रक्षक दल के सदस्यों ने भी आयोजन में योगदान किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें