फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पति बोला, लाश यमुना में बहाई

Wed, 23 Dec 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली के अमरीपुर गांव में ब्याही एक युवती के लापता होने की घटना में हिरासत में लिए गए उसके पति ने उसकी मौत हो जाने की बात कही है।
विज्ञापन


इधर, पुलिस के पास अभीतक कोई ठोस साक्ष्य हाथ न लगने से मामला संदिग्ध बना हुआ है। एसओ एके सिंह ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य के बिना अभी किसी को आरोपी बनाया जाना उचित नहीं है।

थाना मुस्करा (हमीरपुर) के गांव मसगांव निवासी हरिचरन काछी ने अपने दामाद के खिलाफ पुत्री उर्मिला (26) की हत्याकर करके लाश गायब करने और उसकी चार वर्षीय मासूम बेटी आकांक्षा के गले में रस्सी का फंदा कसकर गला घोटने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस उर्मिला के पति धर्मेंद्र उर्फ बबलू कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी ने बताया कि 16 दिसंबर को उसकी पत्नी उर्मिला अपनी बेटी आकांक्षा (4) को बुरी तरह पीट रही थी। उसने मना किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई।

बताया कि नाराज उर्मिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।  धर्मेंद्र ने बताया कि उसने डर के मारे लाश को फांसी से  उतारा और रातोंरात गांव के ही एक युवक की मदद से ट्रैक्टर में रखकर मनकी घाट (मूसानगर) ले गया वहीं  पुल से यमुना नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन


जबकि, मासूम आकांक्षा के गले में बने निशान किस चीज के हैं वह नहीं बता पाया। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र के बयान की पुष्टि के लिए उसे संबंधित जगह पर ले जाकर लाश की खोजबीन की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें