फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा

Fri, 14 Sep 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मूड़ादेव के पास हाईवे पर डीसीएम ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनाें की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम ने मौके पहुंच कर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, डीसीएम छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


बनवारीपुर गांव के सुनील कटियार(40) मनीष कटियार (36) व पारु रघुनाथपुर बिहार का अजय शाह (40) बाइक से किसी काम से मूड़ादेव गए थे। अजय शाह मधुमक्खी पालन करता है, वह इसी सिलसिले में बनवारीपुर गांव में रुका था। मूड़ादेव से एक ही बाइक में सवार होकर तीनों बनवारी जा रहे थे। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।  मूड़ादेव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी और तीनों को रौंदते हुए निकल गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी चलने के बाद डीसीएम छोड़कर चालक फरार हो गया।

एक  साथ तीन मौत होने से हाईवे पर भीड़ लग गई। मौके पर कई अमराहट व राजपुर थानों का फोर्स बुला लिया गया। वहीं एसडीएम विजेता भी पहुंच गईं। उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना के बाद बनवारीपुर गांव में कोहराम मच गया। एसओ मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें