फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फावड़े से काटा

Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तारावती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। कस्बे के नसिरापुर गांव में अवैध संबंधों के शक में बीते बुधवार की रात एक पति ने अपनी पत्नी को खेतों पर ले जाकर फावड़े से काट डाला। इसके बाद आरोपी ने पत्नी के शव को खेत में ही दफनाने की कोशिश की। लेकिन देररात तक जब दोनों घर न पहुंचे तो ग्रामीण खोजबीन करते खेत पर पहुंच गए। जहां वारदात की जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। बता दें कि पति चाल चलन की शक में अक्सर पत्नी से विवाद करता था।  
विज्ञापन

  बिल्हौर कोतवाली इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि अधेड़ रामनाथ रैदास अपनी पत्नी तारावती (48), बड़े बेटे सूरज, बहू ममता और छोटे बेटे दीपक के साथ नसिरापुर गांव में रहते हैं। रामनाथ रैदास पहले आगरा में सिलाई का काम करतर था, लेकिन बीते कुछ माह से वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी कर रहा था। बीते बुधवार की दोपहर बाद रामनाथ पत्नी तारावती के साथ खेतों पर निराई करने गया था। इसी दौरान पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर रामनाथ ने फावड़े से पत्नी पर हमला कर दिया। सिर पर फावड़े से कई वार किए। जिससे तारावती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
  खेत गांव से करीब दो किमी. दूर दो जंगलों में होने से ग्रामीणों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। देरशाम आठ बजे तक सास-ससुर के घर न लौटने पर बहू ममता ने पड़ोसी आदर बाबू को जानकारी दी। आदरबाबू समेत कई ग्रामीण रात 11 बजे रामनाथ और तारावती की तलाश में घटनास्थल वाले खेत पर पहुंचे। जहां रामनाथ तारावती के शव को जमीन में दफनाने की कोशिश कर रहा था। पूरा नजरा देख सब सन्न रह गए और सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोलरूम को दी। पुलिस पहुंची और शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके से आलाकत्ल फावड़ा बरामद कर रामनाथ को हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, गुरुवार की देरशाम तक पुलिस को पुत्र सूरज और दीपक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें