सोमवार की रात जालौन से हरी मटर लादकर गोरखपुर जा रही डीसीएम को अकबरपुर की ओर से आए तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह उमरन चौराहे के समीप पलट गई। इससे चालक व परिचालक दबकर घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे ले लिया है। देर रात जालौन से हरी मटर लादकर गोरखपुर जा रही डीसीएम को रनियां के समीप टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे वह अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे रखी गुमटी में पलटी गई। इससे गुमटी थोड़ी सी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, डीसीएम में सवार चालक नफीस (25) पुत्र शब्बीर व परिचालक वारिस पुत्र शाह मोहम्मद निवासी अकबरपुर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डीसीएम में फं से लोगों को आनन फानन से बाहर निकाला। रनियां चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।