थाने में मौजूद घायल अजय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा अकबरपुर के माती रोड पर गुरुवार शाम दो दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। आरोप है कि उक्त लोग युवक के गले से सोने की जंजीर व नगदी छीनकर भाग गए। घायल ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
कोतवाली के मुरीदपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र रामजी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे माती रोड अकबरपुर पर गाड़ी की सर्विस करवा रहा था। उसी समय वीनू पुत्र सुदर्शन व अली पुत्र चांद खां निवासीगण कस्बा अकबरपुर ने गालीगलौज की। जब उसने गालीगलौज का विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर लहुलुहान कर दिया।
शोर मचाने पर लोगों के आने पर उक्त लोगों ने गले की चैन व जेब में रखे सात हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी देवेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी वीनू को गिरफ्तार किया गया है।