फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर धूल के गुबार से सब परेशान

Fri, 04 Nov 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खस्ताहाल गड्डा युक्त राजमार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोगनीपुर चौराहा से इटावा रोड, फतेपुर रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन खड़े हो जाते हैं। इन मार्गों पर धूल के गुबार से आसपास के दुकानदारों का धंधा चौपट हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फरियाद के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती।  
विज्ञापन



बता दें कि भोगनीपुर चौराहा और कानपुर से झांसी, इटावा से फतेहपुर जाने वाले वाहनों का यह मेन रूट है। दूसरे प्रांतों के वाहनों का भी आवागमन होता है। जर्जर सड़क ने वाहन चालकों के सामने समस्या पैदा कर दी है।

दुकानदार राजेश कुमार, मोहम्मद वहीद, जावेद आलम, सोहनलाल आदि का कहना है कि सड़क से उठने वाले धूल के गुबार से धंधा चौपट हो गया। शाम तक सामान पर मिट्टी की चादर चढ़ जाती है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से फरियाद के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




गुरुवार को सड़क से गुजर रहे ट्रक ड्राइवर कलकत्ता के नारियप्पा, सुधप्पा, इटावा के असलम और भुवन सिंह आदि ने बताया कि मेन रोड होने से यहां से निकलना मजबूरी है। लोड ट्रक का अक्सर टायर फट जाता है। रोड पर ही ट्रक खड़ा होने से जाम लगता है। पुलिस की सुननी पड़ती है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि किससे फरियाद करें यहां से सभी दलों के नेता और अधिकारी भी निकलते हैं। इस समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें