फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में लगी आग से कपड़ा गोदाम खाक

Sun, 26 Mar 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
जलता कपड़ा गोदाम।
विज्ञापन
कस्बा के एक कपड़ा व्यापारी की बंद गोदाम में संदिग्ध दशा में आग लगने से लाखों रुपये कीमत के कपड़े जल कर राख हो गए। आग की सूचना कस्बे में हड़कंप मच गया। दमकल ने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


झींझक निवासी रवी गुप्ता की कस्बा के बड़ा चौराहे पर कपड़े की दुकान है और वार्ड नंबर 7 कपड़ा गली में गोदाम है। वहां पर वह अपने कपड़े रखते हैं। शनिवार दोपहर करीब 02:40 बजे बंद गोदाम में भरे कपड़ों में अचानक आग लग गई। गोदाम  से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने सूचना गोदाम मालिक रवी गुप्ता को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस व लोगों ने नगर पंचायत से पानी का टैंकर मंगवा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया  लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग परिवार समेत घरों से बाहर आ गए। इससे पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पर करीब एक घंटे बाद रूरा व रसूलाबाद से दमकल पहुंची। जिसने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा करीब 20 लाख रुपये से अधिक का कपड़ा जलने अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



व्यापारी  ने बताया कि गोदाम बंद था। पता नहीं कैसे आग लग गई। चौकी प्रभारी झींझक एसके आर्या ने बताया कि आग कैसे लगी। इसका पता लगाया जा रहा है। संभावना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें