फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Fri, 08 Apr 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जर्जर बिजली के तारों की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। कोतवाली शिवली की ग्राम सभा रास्तपुर के मजरा नहरीबरी जोगिनडेरा का रहने वाला फजलनाथ पुत्र बैसाखी नाथ (27) गेहूं की खेतों में कटाई करने के लिए गुरुवार को तड़के जा रहा था।

इसी बीच रास्ते में टूटकर गिरे एचटी लाइन के तार को वह नहीं देख सका। तार पर पैर पड़ने से वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी होने पर गांव और आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर थाना शिवली और बाघपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची यहां बिजली शोभन बिजली घर से सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बिजली विभाग के एसडीओ विनोद कुमार और जेई राजेश प्रसाद मौके पर पहुंचे। इधर, एक साल पहले फजलनाथ की सादी हुई थी। पत्नी रिंकी और अन्य परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। बिजली विभाग ने दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया। एसडीओ चौबेपुर विनोद कुमार ने बताया कि इसके बाद करीब नब्बे हजार रुपये की आर्थिक मदद पीड़ित परिवार की विभाग करेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें