फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से भांजे को लेकर मामा चंपत

Sun, 31 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा को अपने बिगड़ैल साले को काम धंधे की सलाह देना महंगा पड़ गया। जीजा की सलाह से नाराज युवक नाबालिग भांजे को लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन


बेटे के गायब होने से परेशान पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि लापता मामा-भांजे में से किसी का भी पता नहीं चल सका है।


कोतवाली शिवली के रामपुर गांव के श्रीकिशन ने शनिवार को पुलिस को बताया कि कानपुर नगर के  थाना चौबेपुर के भउवापुरवा गांव निवासी उसका साला रघुवीर कुछ दिनों पहले उसके घर आया।
विज्ञापन


कई दिनों तक वह ठहरा रहा। श्रीकिशन ने बताया कि कुछ दिन तो रिश्तेदारी की वजह से संकोच में कुछ नहीं बोला। लेकिन उसके काम धाम न करने व गलत सोबहत देखकर उसे अपने घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


बहनोई की डांट सुनकर रघुवीर वहां से चला गया। इस बीच बीती 21 जुलाई को रघुवीर शिवली के एक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ने वाले उसके पुत्र अजय उर्फ छोटू(13) को अपने साथ ले गया। तब से उसकी काफी खोजबीन की गई। दोनों का पता नहीं लग पा रहा है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि गायब बच्चे की तलाश में टीम जुटी हुई है। जल्द ही उसकी तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें