फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से हजारों की नकदी व आभूषण चोरी

Mon, 09 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर में चोरों ने घुसकर दुर्गा जी सहित अन्य देवी देवताओं के आभूषण, तीन दान पात्रों के ताले तोड़कर उनसे नगदी साफ  कर दी।
विज्ञापन


थाना परिसर से दो सौ मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर स्थित है। शनिवार रात चोर ताला तोड़कर मंदिर में घुसे और देवी देवताओं के मुकुट व अन्य आभूषण चुरा लिए। तीन दान पात्रों के ताले तोड़कर उनमें रखी नगदी लेकर भाग गए। सुबह पुजारी किशोरी लाल ने घटना की जानकारी मंदिर के सर्वराकार राजनारायण मिश्रा को दी।

राजनारायण मिश्रा ने बताया कि लगभग चांदी के डेढ़ किलो के आभूषण चोरी हुए हैं। दान पात्र में लगभग आठ हजार रुपये रखे थे जो गायब हैं। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें