फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ और चौकी इंचार्ज में हुआ झगड़ा, तानी रिवाल्वर

Sun, 24 Sep 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विषधन चौकी में विवाद के बाद लगी भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ककवन (बिल्हौर)।
विज्ञापन

शनिवार को विषधन पुलिस चौकी में विभागीय कार्यों की प्रगति जानने को लेकर ककवन एसओ और चौकी प्रभारी आमने-सामने आ गए। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे।

सिपाहियों ने दोनों को पकड़कर मामला शांत कराया। सूत्रों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों ने धमकी देते हुए एक-दूसरे पर रिवाल्वर भी तान दी। इधर, जांच अधिकारियों ने रिवाल्वर तानने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन


 ककवन थाना क्षेत्र की विषधन पुलिस चौकी में ककवन एसओ शैलेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज विनोद कुमार का किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर में कहासुनी गाली-गलौज में तब्दील हो गई और देखते ही देखते धक्का मुक्की होने लगी। इस बीच एसओ ककवन और चौकी इंचार्ज विषधन ने रिवाल्वर निकाल ली। जहां सिपाहियों ने मामला जैसे-तैसे शांत कराकर सूचना सीओ को दी।

चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि एसओ साहब कुछ वादों पर मनमुताबिक कार्यों का दबाव बना रहे थे। विरोध किया तो नौबत आ गई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विविध मुकदमों की प्रगति जानने के लिए चौकी गए थे। चौकी इंचार्ज द्वारा कई बार निर्देश देने के बाद कुछ जांचों में कार्यवाई न करने पर वह आग बबूला हो गए। देरशाम सात बजे एसपी ग्रामीण जेपी सिंह विषधन चौकी पहुंचे।

उन्होंने एसओ और चौकी इंचार्ज से मामले को लेकर पूछताछ की। इस घटना की जांच सीओ बिल्हौर को सौंपी है। सीओ सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि रिवाल्वर तानने की बात गलत है। कार्य में आपेक्षित प्रगति न होने पर दोनों अफसरों में कहासुनी हुई है। कहीं कोई विवाद नहीं है।




छेड़छाड़ के आरोपी को छोड़ने पर बढ़ा मामला

बिल्हौर। विषधन चौकी के सूत्रों की माने तो क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक पीड़ित युवती के परिजनों ने चौकी पुलिस ने कुछ लोगों पर छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। चौकी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया था।

आरोप है कि कुछ सिपाहियों और अफसरों ने 10 हजार रुपये में चौकी से ही छेड़खानी का मामला रफा-दफाकर आरोपी युवक को छोड़ दिया। मामले की भनक एसओ ककवन को लगी तो वह चौकी पहुंचे और चौकी इंचार्ज पर कार्यवाई की बात कहने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद एक-दूसरे पर रिवाल्वर निकाल कर तानने की नौबत आ गई। वहीं झगड़े दौरान मौके पर मौजूद लोगों को सिपाहियों ने खदेड़ दिया और चौकी का दरवाजा भी बंद कर लिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें