फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की हत्या में छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट

Mon, 30 May 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 शनिवार रात क्षेत्र के सहजोरा ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में रविवार को मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के आधा दर्जन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव का पुलिस मौजूदगी में गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया गया। घटना के बाद ग्रामसभा में व्याप्त रोष को देखते हुए बड़ी संख्या में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि हुलकापुर गांव निवासी सहजोरा ग्राम प्रधान अनूप बेरिया की शनिवार रात बाइक से घर लौटने के दौरान रायगोपालपुर मार्ग पर कारसवार कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते प्रधान की हत्या की बात कही थी।

मामले में रविवार को मृतक प्रधान की पत्नी उषा की तहरीर पर गांव के ही रघुवीर उर्फ वीरू, अनुज पुत्रगण बसंत लाल, डाली पुत्री बसंत लाल, बृजेश पुत्र मोहनलाल, संतोष पुत्र महेश दत्त और संजू बाजपेई पुत्र दीनबंधु बाजपेई के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाना पुलिस में दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि तीन हत्यारोपियों के पिता बसंत लाल की भी वर्ष 2005 में हत्या हो चुकी है जिसमें मृतक ग्राम प्रधान अनूप बेरिया नामजद थे।
विज्ञापन


इधर पंचायत चुनाव में अनूप के विरुद्ध चुनाव लड़े संतोष के हार जाने के बाद दोनों पक्षों के मध्य रार बढ़ गई थी। मृतक प्रधान के भाई संजीव के मुताबिक जान का खतरा देखते हुए अनूप ने थाना पुलिस से भी सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी मांग को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें