फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने फर्जी इंस्पेक्टर और सिपाही को दबोचा

Sun, 17 Apr 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिष्ठान दुकानों में वसूली करने के उद्देश्य से फर्जी फूड इंस्पेक्टर के साथ आए फर्जी दरोगा और सिपाही को थाना पुलिस ने घटना के करीब दो वर्ष बाद धर दबोचा। मालूम रहे थाना पुलिस ने फर्जी फूड इंस्पेक्टर और उसके तीन साथियों को रंग हाथों मौके से ही पकड़ लिया था जबकि फर्जी दरोगा और सिपाही भाग निकले थे।

थाना पुलिस के एसआई सत्यदेव पाठक ने बताया कि सितंबर वर्ष 2013 में कसबे के गुप्ता स्वीट हाउस पर फर्जी खाद्य विभाग की टीम ने फर्जी दारोगा और सिपाही के साथ छापा मारा था। दुकान मालिक राकेश गुप्ता को शक होने पर आनन-फानन में थाना पुलिस को सूचना दी गई, तब पुलिस ने मौके पर फर्जी फूड इंसपेक्टर पवन और फर्जी विभागीय सहायक बनकर आए पुलकित, संदीप और हरिश्याम को रंगे हाथों दबोचा था, जबकि इस फर्जी टीम के साथ आए फर्जी दरोगा और सिपाही भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार रात कसबे के शिवली रोड क्रासिंग पर फर्जी दरोगा और सिपाही बने युवकों के मौजूद होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचते ही उक्त दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में फर्जी दरोगा ने अपना नाम श्रीकांत मिश्रा पुत्र गोपी नाथ निवासी मनावा, थाना ककवन और फर्जी सिपाही बनने वाले युवक ने अपना नाम शिव प्रताप सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह निवासी विश्व बैंक बर्रा, कानपुर नगर बताया है। दोनों पर धोखाधड़ी, वसूली, रिकवरी की धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है दोनों वाछितों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें