कसबा पतारा के ब्लाक संसाधन केंद्र में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुदेश कुमार ने लोगों को कानून की बारीकियां समझाने के साथ ही बताया कि किस तरह आम आदमी कानून की मदद ले सकता है।
विधिक साक्षरता शिविर के सचिव तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि शिविर के आयोजन का उद्देश्य गांव के निर्बल लोगों तक कानून की जानकारी पहुंचाना है।
नायब तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, एडवोकेट हरीओम सिंह और बार एसोसिएशन के महामंत्री शिव सिंह परमार ने भी विधिक साक्षरता शिविर में विचार व्यक्त किए।