फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक की हत्या, दो नामजद

Mon, 14 Nov 2016 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
 मूसानगर थाना क्षेत्र में कछगांव और लवरसी गांव के बीच खेत में एक युवक का शव मिला है। उसके गले में अंगोछे का फंदा कसा था। भाई ने रंजिश में हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एएसपी मनोज सोनकर और डीएसपी दिनेश सिंह यादव ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


कछगांव निवासी शिवनारायण सिंह ने बताया कि परिवार में चचेरे भाई विजय सिंह की शादी है। रविवार की शाम छोटा भाई अरविंदसिंह(36) बाइक से क्षेत्र में निमंत्रणपत्र बांटने निकला था। गांव के ही भूरे सिंह तोमर और मुन्नू सिंह से उसकी रंजिश है। उन दोनों लोगों को गांव वालों ने अरविंद के साथ देखा था।

रात में अरविंद वापस घर नहीं आया। सोमवार को सुबह उसका शव खेत में पड़े होने की जानकारी मिली। उसकी बाइक भी वहीं खड़ी थी। उसके सिर में चोट का निशान था और उसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भी एक जोड़ी चप्पलें पड़ी थीं। शव देखकर मृतक की पत्नी प्रीती, पुत्र हर्षित, सुमित, पुत्री अनामिका रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन


थाना इंचार्ज देवेश शुक्ल ने बताया कि भूरे सिंह और मुन्नू सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम भेजा गया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें