फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारचार में चली गोली, दो घायल

Thu, 28 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के किशवाखेडा गांव के मजरा ईश्वरीपुरवा में मंगलवार देर रात शादी समारोह में द्वारचार की रस्म के दौरान फौजी की रिवॉल्वर से गोली चल गई जिससे फौजी और एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल युवक के परिवारीजनों ने फौजी के खिलाफ गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 गांव ईश्वरीपुरवा निवासी चंद्रशेखर की पुत्री सपना की बारात जालौन से आई थी। शादी में चंद्रशेखर के पुत्र जितेंद्र उर्फ गुड्डू का साला फौजी सर्वेश सिंह भी आया था। देर रात द्वारचार के समय सर्वेश ने हर्ष फायरिंग करने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर चलाई लेकिन कारतूस फंस गया।
विज्ञापन


उसने कारतूस निकालने की कोशिश की तो गोली चल गई जो ईश्वरीपुरवा निवासी रामबाबू के पुत्र शिव सिंह(26) के पेट में जा धंसी। वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। सर्वेश का हाथ भी लहूलुहान हो गया। बारात में भगदड़ मच गई। तमाम जनाती-बाराती भाग गए।
विज्ञापन


फौजी तो फरार हो गया और घायल शिव सिंह को अस्पताल ले जाया गया। उधर चौकी के दरोगा राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिवसिंह के पिता राम बाबू की तहरीर पर सर्वेश के खिलाफ हत्या करने के इरादे से गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें