कसबे के श्री गांधी विद्यापीठ इंटर कालेज मैदान में चल रहे युगानुकूल अश्वमेध गायत्री महायज्ञ में मंगलवार की शाम दीपयज्ञ का आयोजन किया गया।
यज्ञ परिसर असंख्य दीपों की झिलमिल रोशनी से जगमगा उठा। आचार्यों ने बताया कि दीपयज्ञ का मतलब है कि हम अपने अंदर के तम (अंधेरे) को मिटाकर दीपक की भांति प्रकाश फैलाएं।
इस प्रकाश से अपने समाज और राष्ट्र को प्रकाशित करें।