फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से नगदी और लाखों रुपये के गहने चोरी

Sat, 23 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे के बाजार में गत गुरुवार की रात चोरों ने एक आभूषण बिक्रेता की दुकान का शटर तोड़कर नगदी और लाखों रुपये के गहने पार कर दिए। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मूसानगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बाजार में उसकी ज्वैलरी की दुकान है। गुरुवार की शाम वह दुकान बंद करके घर आ गए थे। शुक्रवार को सुबह दुकान का शटर और अंदर रखी तिजोरी के लॉक टूटे थे। तिजोरी में रखे 50 किलो चांदी, 50 ग्राम सोने के गहने और गुल्लक में रखे 7,000 हजार रुपये नदारद थे।

दुकान के पीछे खाली गुल्लक पड़ी मिली। पुलिस से जल्द खुलासा किए जाने की मांग की गई है। इस बावत थाना इंचार्ज रंजीत सिंह यादव ने कहा है कि जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें