पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे में शुक्रवार को दो परिवारों के बीच लाठी डंडे चल गए। इसमेें तीन लोग जख्मी हुए। दोनाें पक्षों की ओर से छेड़छाड़ के आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी गई।
घटना के संबंध में एक पक्ष का आरोप है कि मोहल्ले के एक युवक ने उनके परिवार की युवती से छेड़छाड़ की व अपशब्दों का प्रयोग किया। उलाहना देने पर चार लोगों ने लाठी, डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें दो लोग जख्मी हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष ने भी परिवार की युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। कहा कि उलहना देने पर पांच लोगों ने लाठी, डंडा व ईंटों से हमला कर दिया। इसमें युवती के पिता जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को कोतवाली लाए। यहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। अमरौधा के चौकी इंचार्ज उमाकांत ओझा ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।