फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई ब्लाक प्रमुख ने बीडीओ को जमकर पीटा

Fri, 18 Dec 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर खंड विकास कार्यालय में गुरुवार की दोपहर फरमान न मानने से झल्लाएं ब्लाक प्रमुख व उनके साथियों ने बीडीओ से गालीगलौज कर जमकर पीटा।
विज्ञापन


पिटाई से घायल बीडीओ को पुलिस ने सीएचसी भेजा। हालत गंभीर देखकर सीएचसी के डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। सभी विकास खंड कार्यालयों के कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।

कर्मियों ने आरोपी ब्लाक प्रमुख व उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांगकर हंगामा काटा। बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने ब्लाक प्रमुख और उसके एक साथी समेत दो अन्य के खिलाफ मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


चौबेपुर के विकास खंड कार्यालय में गुरुवार की सुबह 11 बजे बीडीओ कृपाराम राजपूत अपना कार्य निपटा रहे थे। बीडीओ ने बताया कि ब्लाक में ही अपने कक्ष में मौजूद ब्लाक प्रमुख मुकेश यादव ने चपरासी मनोज को भेजकर उन्हें बुलवाया।

कार्य में व्यस्त होने से कुछ देर में आने की बात कही। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए ब्लाक प्रमुख मुकेश यादव व अपने साथी श्याम गुप्ता एवं दो अन्य लोग कार्यालय में आ धमके। गाली-गलौज करते मारपीट शुरू कर दी।

विरोध करने पर कार्यालय में रखा सामान और सरकारी कागजात फाड़ डाले। पिटाई से घायल बीडीओ वहीं गिर पड़े।
बीडीओ ने बताया कि ब्लाक प्रमुख और उनके साथी मेज की दराज में रखे चुनाव खर्च के 70 हजार रुपये उठा ले गए। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी डाक्टरों ने बीडीओ को कानपुर उर्सला रेफर कर दिया।

बीडीओ पर हमले की सूचना मिलते ही तहसील के सभी विकास खंडों में ब्लाक कर्मियों ने काम ठप कर दिया। ब्लाक प्रमुख व उनके साथियों के विरुद्ध कार्यवाई करने की मांग करने लगे। आक्रोशित ब्लाक कर्मियों ने चौबेपुर थाने पहुंच जमकर हंगामा काटा और आरोपी ब्लाक प्रमुख व उसके साथियों की तत्काल गिरफ्तारी मांग की।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी का आश्वासन देकर कर्मियों को शांत कराया। घायल बीडीओ कृपाराम राजपूत की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख मुकेश यादव उनके साथी श्याम गुप्ता समेत दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट व लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसओ केके पांडे ने बताया कि बीडीओ के साथ मारपीट की घटना हुई है मुकदमा दर्ज आरोपियों तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें