फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक गांवों में 18 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 21 May 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा । रूरा विद्युत सब स्टेशन की इनकमिंग लाइन में शुक्रवार रात खराबी आने से करीब 18 घंटे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सौ से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहे। वहीं, रूरा को डेरापुर फ ीडर से बाईपास कर विद्युत आपूर्ति की गई। भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

 
कस्बा रूरा स्थित विद्युत सब स्टेशन में आए दिन आ रही खराबी व तकनीकी दिक्कतों के चलते कस्बा व पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग गर्मी से बेहाल हैं। शुक्रवार शाम इनकमिंग मशीन में गड़बड़ी आने से विद्युत आपूर्ति दो घंटे के लिए बाधित रही। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद कर केवल रूरा को डेरापुर फ ीडर से बाइपास कर विद्युत आपूर्ति दी गई। वहीं अकबरपुर फीडर से जुड़े भिखनापुर, तिंगाई, मुक्तापुर, पुर, बरौला, परसद्दापुर, हसनापुर, पुत्तीपुरवा, रोशनमऊ सहित दर्जनों गांवाें की बिजली पूरी रात गुल रही।

इसी तरह डेरापुर फीडर से जुड़े गांवों में आपूर्ति ठप रही। इन क्षेत्रों में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। इस संबंध में जेई राहुल अवस्थी ने बताया कि मशीन में अचानक गड़बड़ी आई थी। दोपहर तक इसे दुरुस्त करा लिया गया। इसके बाद सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन


बजरंग नगर मोहल्ले का ट्रांसफार्मर फटा
रूरा। कस्बे के बजरंग नगर मोहल्ले में तीन दिन पहले लगाया गया ट्रांसफार्मर शनिवार को बिजली ही आते फट गया। इससे चिंगारी के साथ तेल दूर तक छिटक गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई लेकिन तब तक मोहल्ले के लोगों ने आग बुझा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें