झींझक कस्बे में बिजली समस्या को लेकर बुधवार को लोगों ने बिजली घर झींझक का घेराव कर हंगामा किया। साथ ही सप्ताह भीतर बिजली की व्यवस्था ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
झींझक सहित आसपास के आधा सैकड़ा गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले एक पखवारा से बेपटरी चल रही है। कभी लाइन ट्रिप होती है तो कहीं फाल्ट हो रहे हैं। इस समस्या से परेशान लोगों का बुधवार को गुस्सा फू ट पड़ा। झींझक के लोगों ने समाज सेवी दिलीप राजपूत के नेतृत्व में झींझक बिजली घर का घेराव कर जम कर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक बिजली विभाग के कार्यालय में नारेबाजी चलती रही।
स्थानीय लोगों में बलदेव, संतोष द्विवेदी, गोपाल, सुरेश, भूपेंद्र, फूल सिंह राजपूत, शीलू नारायण द्विवेदी, आरसी पाल, राजू तिवारी, बृजेंद्र सिंह, राकेश सिंह आदि का कहना है कि बिजली पूरी नहीं मिल पा रही है, जो मिलती है भी उसमें वोल्टेज कम रहता है। पहले एक किलोवाट का कनेक्शन था, अब दो किलोवाट का कर दिया गया है। इससे बिल भी अधिक देना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि एक सप्ताह में समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन कि या जाएगा।
जेई विद्युत उपकेंद्र झींझक सचिन यादव ने बताया कि लाइन काफ ी लंबी होने से फाल्ट आते हैं। उन्हें ठीक कराने में सप्लाई बंद होती है। वोल्टेज ऊपर से ही कम आ रहा है। खानपुर रोड मोहल्ला जो अभी कंचौसी फीडर से जुड़ा है, इसे शीघ्र ही नगर की सप्लाई से जोड़ा जाएगा।