अकबरपुर कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर स्थित एक फैक्ट्री के बाहर बिजली खंभे से गिरकर प्राइवेट लाइनमैन विजय सिंह निवासी हिम्मापुरवा घायल हो गया था। शनिवार को उसके परिजनों ने मुआवजे की मांग क ी।
अंगद सिंह यादव ने बताया कि उसका भाई जैनपुर विद्युत उपकेंद्र में प्राईवेट लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। बीती 12 अक्टूबर को वह शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे में चढ़ा था। तभी अचानक करंट लगने से वह खंभे से नीचे आ गिरा। इससे उसकी रीड की हड्डी टूट गई थी।
उस दिन विद्युत विभाग के अधिकारियाें व ठेकेदार अरविंद यादव ने उपचार कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी किसी ने कोई मदद नहीं की। शनिवार को पिता रामप्रकाश भाई अंगद सिंह, नरेंद्र यादव, राहुल, आसकरन, अवधेश यादव आदि कई ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र जैनपुर पहुंचें और मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस घटना के संबध में अकबरपुर कोतवाली पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया है।