फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 28 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज को ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन


लालपुर शिवराजपुर के मुन्नू सविता की लड़की की बीना(37) की शादी कंचौसी के लाल जी संग हुई। बीना आजकल मायके में आई थी। रविवार को वह अपने भाई के साथ बाइक से रिश्तेदारी में कानपुर गई थी। सोमवार की सुबह कानपुर से वापस लालपुर शिवराजपुर आ रही थी।

किसान नगर मैथा नहर  रोड पर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। गिरने के बाद बीना के पैरों के ऊपर से ट्रक चढ़ गया। हादसा होते ही राहगीर व गांव वाले जुट गए। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक रामबाबू आगरा को पकड़ लिया और जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घायल को इलाज के लिए भेजा गया, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। भाई छोटू को मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें