फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड कैशियर से कार सवारों ने की लूट

Thu, 01 Sep 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली में आपबीती बताते कोल्ड के कैशियर और कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर स्थित एक कोल्ड स्टोर कैशियर से कार सवार युवकों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। चीखने-चिल्लाने और ग्रामीणों के आ जाने के बावजूद कार सवार युवकों ने बीचबचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की और भागने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को कार समेत पकड़ लिया। पुलिस दोनों पक्षों से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



बुधवार शाम सात बजे मकनपुर स्थित तिलक कोल्ड स्टोर के कैशियर अरुण कुमार निवासी बलराम नगर बिल्हौर  बाइक द्वारा शीतगृह से डेढ़ लाख रुपये लेकर बिल्हौर आ रहे थे।


अरुण ने बताया कि मकनपुर रोड पर मोहम्मदाबाद गांव के सामने आल्टो कार सवार चार लोगों ने धक्का देकर उन्हें बाइक सहित गिरा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक युवकों ने कार में रखे लाठी-डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी हमलावरों ने बाइक की डिग्गी में रखे डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन



चीखने चिल्लाने पर दौड़े आसपास के ग्रामीणों के साथ भी उक्त कार सवार युवकों ने मारपीट की। बीस मिनट तक चली मारपीट के दौरान ही कोल्ड स्टोर में काम करने वाले सहकर्मी बारंडा निवासी विकास कटियार आ गए। लोगों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू करते हुए उनके पैसे और मोबाइल छीन लिया।


इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने मामले सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के कारण सिपाहियों ने कार सवार युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया।


उधर पकड़े गए आरोपी युवक विजय कटियार पुत्र ओम प्रकाश, प्रांशु, मिलन और विनय निवासीगण मोहम्मदपुर ने बताया कि कोल्ड स्टोर में उनकी आलू की फसल रखी है। कई सप्ताह से उनका कोल्ड स्टोर संचालक  के साथ विवाद चला आ रहा है। लूट का आरोप निराधार है।

उधर एसओ अमर पाऱ्ल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर आरोपी कार सवार युवकों और पीड़ित पक्ष को पुलिस अभिरक्षा में रखकर पूछताछ की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कानूनी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें