फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत ढहने से मलबे में दबी महिला,

Wed, 31 Aug 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ढही छत का बिखरा मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड के नेपलापुर गांव में कच्चे मकान की छत ढहने से मलबे में दबकर एक महिला चुटहिल हो गई। महिला को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



नेपलापुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सोमवती (35) गत चार अगस्त को चिराग गिरने से झुलस गई थी। उसका इलाज कराया जा रहा था। वह मंगलवार को दोपहर में कच्चे कमरे में लेटी थी। अचानक दीवार और छत ढहने से मलबे में दब गई।


चीखपुकार सुनकर पहुंचे प्रधान श्रीबाबू और पड़ोसियों की मदद से उसे निकालकर पीएचसी लाया गया। राजस्व निरीक्षक मुन्नालाल ने बताया कि तहसीलदार हेमंत चौधरी के निर्देश पर क्षति का आंकलन किया गया। रिपोर्ट एडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें