फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, घना कोहरा बरकरार

Sun, 04 Dec 2016 11:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रविवार सुबह से ही कोहरा और धुंध छाई रही
विज्ञापन
 सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। रविवार को हवाएं सर्द होने पर लोगों ने अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं। वहीं रात मेें हवाओं का रुख बदलने से अचानक तापमान और गिर गया, जिससे सर्दी तेजी से बढ़ी है। सुबह से शाम तक कोहरे की धुंध छाने से लोग ठंड से बेहाल रहे। कहीं अलाव तो कहीं लोग कंबल ओढ़े नजर आए।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से ठंड में खासा इजाफा हुआ है। वहीं घने कोहरे की धुंध अभी बरकरार है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों से शरीर को ढके रहे। वहीं महिलाएं छोटे बच्चों को गर्म कपड़ों, शाल आदि से ढककर निकलीं। सुबह 7 बजे से ही अचानक  तापमान फिर से गिरना शुरु हो गया। जिससे सर्दी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव आदि जलाने की सलाह दी है।


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्घ दुबे ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक घने कोहरे की धुंध छाई रहेगी। हवाओं में नमी अधिक होने से ठंड होगी। शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 20.09 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.07 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गयौ। अधिकतम आद्रता 100 फीसदी व न्यूनतम आद्रता 85 फीसदी रही। हवाएं दक्षिण-पश्चिमी रही। रविवार और सोमवार को ठंड बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें