चौकी नंदना क्षेत्र में चार वर्षीय बालक की हत्या गला घोंटकर की गई थी। इस बात का खुलासा शनिवार को पोस्टमार्टम में हुआ।
नंदना गांव पंचायत के मजरा संतोषपुर (गढ़ेवा) निवासी जयप्रकाश कुशवाहा का पुत्र सुमित (4) बीते शुक्रवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गया था।
काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव गड्ढे में पड़ा मिला था। मृतक के दादा बिंदाप्रसाद कुशवाहा ने बच्चे की हत्या की आशंका जता कर लाश का पोस्टमार्टम करवाने का अनुरोध किया था।
शनिवार को बच्चे की लाश का पोस्टमार्टम हुआ। जहां डाक्टरों ने उसकी मौत गला घोंटकर किए जाने की बात कही है। नंदना चौकी इंचार्ज श्यामशंकर पांडेय ने बताया कि रनियां (संचेडी) इलाके के एक युवक की भूमिका संदिग्ध है।
उसका मृतक बच्चे की मां के पास आना-जाना है। शुक्रवार को युवक संतोषपुर गांव आया था। युवक को पकड़ने के लिए जाल फैलाया गया है।