फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव में 73.83 प्रतिशत मतदान

Sun, 06 Dec 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में भीतरगांव के गांवों में 73.83 फीसदी वोटिंग हुई। एक-दो जगह पर उम्मीदवारों के बीच फर्जी वोटिंग व अनावश्यक रूप से मतदान केंद्र में घुसने पर तू-तू, मैं-मैं हुई।
विज्ञापन


भीतरगांव विकास खंड की 77 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान और वार्ड सदस्य पद के लिए तीसरे चरण में शनिवार को मतदान कराया गया।

बिरसिंहपुर मतदान केंद्र पर सुबह वोट डालने पहुंचे राकेश कुरील का वोट कोई दूसरा डाल गया। जानकारी होने पर चुनाव एजेंटों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की।

उदयीपुर और कीसाखेड़ा मतदान केंद्रों के मुख्य गेट के बाहर प्रधान पद के उम्मीदवारों की होर्डिंग और पोस्टर चिपके दिखाई दिए। अमौर, बेंहटा-गंभीर, बीरनखेड़ा, कैथा, रातेपुर, कुवांखेड़ा, गुगुरा, दौलतपुर नर्वल और बेंहटा-बुजुर्ग सहित कई गांवों के मतदान केंद्रों के बाहर लोगों के अनावश्यक भीड़ लगाने की सूचना पर पुलिस बल घूमता रहा।

उधर, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और एसएसपी शलभ माथुर ने कई गांवों का भ्रमण किया। एसपी (ग्रामीण) एसएन तिवारी,  एसडीएम कमलेशचंद्र बाजपेई और तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य पूरे दिन इलाके के गांवों में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव पर्यवेक्षक मानवेंद्र सिंह ने भीतरगांव और आसपास के कुछ मतदान केंद्रों का दौरा करके हालात का जायजा लिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें