फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौत

Thu, 13 Jul 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फाोटाो अल्फिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली के मूसानगर रोड पर बुधवार की दोपहर स्कूल से घर लौट रही बच्ची को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुगल रोड जाम कर दिया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांववाले मुगल रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


राहा गांव निवासी शरीफ अहमद उर्फ पप्पू मियां की बेटी अल्फिया (6) का बुधवार को घाटमपुर कस्बे के एक मदरसेे में दाखिला करवाया गया था। दोपहर दो बजे अल्फिया टेंपो में बैठकर स्कूल से घर लौट रही थी। गांव के सामने (राहा मोड़) पर जैसे ही टेंपो से उतरकर पैदल रोड पार करने लगी। तभी, मूसानगर की ओर से  ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया। चालक ट्रक को खड़ा करके भाग गया।


राहा और हथेरुआ गांवों के अलावा बड़ी संख्या में घाटमपुर से भी लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहा मोड़ के सामने अवरोध डालकर मुगल रोड पर जाम लगा दिया। गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ करने और फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझाकर बच्ची की लाश उठाने की कोशिश की तो भीड़ पुलिस से उलझ गई, और छीना-झपटी कर दी।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटककर भीड़ को एक किनारे किया और लाश को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दो घंटे तक मुगल रोड पर वाहनों का जाम लगा रहा। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें