फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में युवक की मौत पर हंगामा

Wed, 17 May 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलपुर थाना क्षेत्र के पाल नगर गांव निवासी एक युवक की सोमवार रात सीएचसी में मौत होने के बाद परिजनों ने डाक्टर व कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा। डेरापुर तहसीलदार के कार्रवाई का भरोसा देने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पाल नगर गांव निवासी राम बिलास (40) को परिजनों ने सोमवार की रात श्वांस लेने में तकलीफ  होने पर गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया था। यहां पर डाक्टर व फार्मासिस्ट ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। परिजनों के जिला अस्पताल ले जाने के पहले उसकी सीएचसी में ही मौत हो गई। रामबिलास की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल पर कार्रवाई न होने तक शव उठाने से इंकार कर दिया। वहीं मौत की सूचना पाते ही सैकड़ों ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। सीएचसी में पहुंचे डेरापुर तहसीलदार उमेश चंद्र शुक्ला व मंगलपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक फाजिल सिद्दीकी ने उत्तेजित लोगों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेकर बयान दर्ज किए। इस बाबत तहसीलदार डेरापुर ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की रिपोर्ट तैयार की गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें