रनियां कस्बे में इस तरह से उखड़ी पडी सड़क और जमा गिट्टी।
कस्बे का बाजार मार्ग करीब 2 माह से खुदा पड़ा होने से लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। खुदे मार्ग में गिट्टी पड़ी होने की वजह से आए दिन पैदल और बाइक सवार गिरकर चुटहिल होते हैं। लोगों का कहना है कि पीडब्लूडी के ठेकेदार ने यहां सड़क खोदकर गिट्टी तो डाल दी पर बनाना भूल गए। कई बार पीडब्लूडी के अधिकारियों से शिकायत की गई, पर आज तक कोई हल नहीं निकला।
क्षेत्र के रामगोपाल ,बंशी ,सीताराम संतोष कुमार ने बताया कि 6 माह पहले रनिया बाजार रोड 600 मीटर सीसीरोड पास हुआ था। जेई व ठेकेदार ने निरीक्षण कर काम शुरू कर दिया था। दो माह पहले ठेकेदार विकास कुमार ने जेसीबी से 400 मीटर सड़क खोदकर उसमें गिट्टी डलवा दी थी। इसके बाद से वह गायब हो गए।
अब हाल ये है कि डस्ट से अगल-बगल की नालियां चोक हो गई हैं। इससे सड़कों पर पानी भर जाता है। बाइक, साइकिल सवार आए दिन गिरकर चुटहिल होते हैं। राहगीरों व स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में पीडब्लूडी के जेई भरत लाल गुप्ता ने बताया ठेकेदार को दो बार नोटिस भेजी किया जा चुका है। इस पर आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
....................