फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल जलाकर किया शहीदों को किया याद

Fri, 08 Jan 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजलि देने के लिए कस्बे में विशेष सभा का आयोजन किया गया और कैंडिल मार्च निकालकर भारत माता के वीर सपूतों को नमा किया गया।
विज्ञापन



बिल्हौर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर/ग्रामीण रामेंद्र कटियार की नेतृत्व में नेहरू पार्क स्थित पार्टी कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इसमें आंतक पर अंकुश लगाने वाले देश के वीर जवानों को दो मिनट का मौन रखकर याद किया गया। पार्टी के कई वक्ताओं ने बारी-बारी से वीर सपूतों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन



इस मौके पर दिनेश शुक्ला, आनंद तिवारी, बृजमोहन, आनंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।


बुधवार शाम बीआरडी इंटर कालेज से अजय कटियार पंपी, सोमू सैनी, अमित कटियार, रितिक, अश्वनी आदि ने दर्जनों युवाओं के साथ नगर में मौन रूप से कैंडल मार्च निकाला। युवाओं ने देश के जवानों की द्वारा आतंकियों से लिए गए मोर्चे का याद कर शहीद जवानों को नमन किया और सरकार से पीड़ित परिजनों की हर संभव सहायता की मांग भी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें