फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और कार की भिड़ंत, एक की मौत

Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसबे के कानपुर रोड स्थित सीएचसी अस्पताल के पास कार और निजी बस में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार कानपुर से मैनपुरी जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन



कानपुर नगर के 99-ईडब्लूएस, गंगागंज कालोनी निवासी कमल सिंह यादव (50) पुत्र नेकराम ने बताया कि कार से रिश्तेदारी में हो रहे अखंड पाठ में शामिल होने मैनपुरी जा रहे थे। कानपुर-रसूलाबाद रोड पर निजी बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।


कार सवार कमल सिंह सहित चालक गजराज सिंह (55) पुत्र नत्थू सिंह, रामअवतार (63) पुत्र दीनानाथ, धर्मसिंह (50) पुत्र कन्हई सिंह, प्रहलाद सिंह (55) पुत्र ताले सिंह निवासीगण गंगागंज पनकी, कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस सवार यात्री नत्थू पुत्र मैकू निवासी पहलवानगंज मानीमऊ को भी चोट आई। कार सवार घायलों को सीएचसी ले आए।
विज्ञापन



डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल चालक को हैलट रेफर कर दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही कार चालक गजराज सिंह की मौत हो गई। जबकि, अन्य चार घायल कमल सिंह, रामअवतार, धर्मसिंह व प्रहलाद सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि कार चालक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।



छात्रा को टक्कर मार कर भागते समय हुआ हादसा-रसूलाबाद। कार-बस भिड़ंत होने से पहले कार चालक ने अंगदपुर गांव के पास सड़क पार कर रही छात्रा को टक्कर मारी थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अटियारायपुर गांव निवासी छात्रा हेमलता (20) पुत्री रमेश त्रिवेदी अपनी भाभी के साथ स्नेहलता डिग्री कालेज में फीस जमा कर घर वापस जा रही थी। अंगदपुर में सड़क पार करते समय उक्त कार ने छात्रा को टक्कर मार दी थी। छात्रा हेमलता को चोट आई है। दुर्घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने कार को पहाड़ीपुर बस स्टेशन के पास रोकने का प्रयास किया।


चालक कार तेजी से भगा कर निकल आया। इसके बाद रसूलाबाद सीएचसी के पास बस से कार की भिड़ंत हो गई। हालांकि छात्रा की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

बस पलटती तो हो जाता बड़ा हादसा- रसूलाबाद। शनिवार को बस व कार में टक्कर होने के बाद गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई। बस पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस की रफ्तार धीमे होने से बड़ा हादसा होते टल गया। दुर्घटना के बाद सकुशल बचे यात्रियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें