फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में टीचरों का प्रदर्शन

Thu, 29 Sep 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीएसए दफ्तर में धरना प्रदर्शन करते अंतर जनपदीय तबादले पर आए टीचर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (उप्र) विशिष्ट बीटीसी के नेतृत्व में गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए टीचरों ने बुधवार को बीएसए दफ्तर में धरना देकर प्रदर्शन किया। हंगामे को देखते हुए कुछ बाबू अपने कक्षों में ताले डालकर गायब हो गए तो कुछ दफ्तर ही नहीं आए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शनकारियों के आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन



जिला संयोजक अमरदीप सिंह यादव, जिला संगठन मंत्री चंद्रभूषण सिंह सेंगर, जिला सह संयोजक मिस्बाहुल हक के नेतृत्व में सैकड़ों महिला व पुरुष टीचर बुधवार सुबह 10 बजे बीएसए दफ्तर में इकट्ठा हुए और  मुख्य गेट के बाहर दरी बिछाकर बैठ गए। तत्पश्चात विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पूरे दिन भाषणबाजी का दौर चला।


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह यादव धरनास्थल पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को दूसरे जिलों से कानपुर देहात आने का मौका दिया है ताकि वे अपने घर के निकट के स्कूल में बेहतर ढंग से पढ़ा सकें, लेकिन बीएसए दफ्तर मनमानी कर सरकार के नेक इरादों पर पानी फेर रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के जरिये टीचरों को स्कूलों का आवंटन कराया जाए। कई शिक्षक नेताओं ने धरनास्थल पर जाकर प्रदर्शनकारियों की मांग जायज ठहराते हुए समर्थन किया। हंगामे के चलते दफ्तर के अंदर सन्नाटे का माहौल रहा। बीएसए के बाहर होने के कारण उनका कक्ष भी खाली पड़ा रहा। नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य नहीं हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस डटी रही। खुफिया विभाग अधिकारियों ने शिक्षकों से जानकारी हासिल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें