फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 18 Feb 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेरापुर कस्बा के द्वारिकागंज मोहल्ला निवासी युवक रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


झींझक के द्वारिकागंज मोहल्ला निवासी कुलदीप (30) पुत्र लालाराम शुक्रवार सुबह बस्ती मोहल्ला स्थित स्कूल में अपने पुत्र शिवेंद्र (आठ) को छोड़ने गया था। इसके बाद वह रेलवे लाइन पार कर कंचौसी रोड की तरफ  जा रहा था। खंभा नंबर 1081/3  के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी होने पर मृतक की मां हृदयवती, पत्नी सरला देवी, छोटे भाई पप्पू का रो-रो कर बुरा हाल रहा।


 घटना की सूचना गेटमैन पंकज कुमार ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजकर जीआरपी को सूचना दी। मृतक के भाई पप्पू ने बताया कि भाई कुलदीप मानसिक रूप से बीमार रहता था और उसका कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। चौकी प्रभारी जीआरपी केके त्रिपाठी ने बताया कि पप्पू ने मृतक की शिनाख्त अपने भाई कुलदीप के रूप में की है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें