फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sat, 18 Feb 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीसरे चरण के विधान सभा चुनाव के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। शुक्रवार को दिनभर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा रहा। बता दें कि रविवार की सुबह मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजेता ने बताया कि शनिवार को कलक्ट्रेट से सुबह 6 बजे पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू होगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए सभी चार विधानसभाओं में 1062 मतदान केंद्र और 1422 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव ड्यूटी कराने के लिए 7400 पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए चार विधानसभाओं के 1422 में से 365 मतदेय स्थलों पर अभी तक बिजली की व्यवस्था व्यवस्था नहीं हो सकी है। जबकि, 1259 मतदेय स्थलों पर वेटिंग रूम की व्यवस्था नहीं है। सीडीओ ने बताया कि जिन मतदेय स्थलों पर बिजली नहीं है, वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चाराें विधानसभाओं को 16 जोन में बांटा गया है। इसके लिए 16 जोनल मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। 127 सेक्टर मजिस्ट्रेट सुरक्षा बलों के साथ मतदान केंद्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें