बिल्हौर निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश की तीन एमएलसी सीटों के लिए व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए जम्मू एंड कश्मीर के अकाउंटेंट जनरल ने क्षेत्रों में घूम-घूम कर प्रत्याशियों के खर्चे की जानकारी जुटाई।
साथ ही पोलिंग बूथों पर मतदान की तैयारियों का जायजा चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया।मंगलवार की देरशाम तीन विधान परिषद सीटों फर्रुखाबाद-कन्नौज-इटावा, हरदोई और कानपुर नगर-फतेहपुर- कानपुर देहात के लिए व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए के. सुब्रमण्यम ने बिल्हौर ब्लाक का औचक निरीक्षण किया।
बताया गया कि विधान परिषद की सीटों का क्षेत्र काफी विस्तृत होने के कारण प्रत्याशियों की मानीटरिंग कराई जा रही है। तीन मार्च को सभी होने वाले मतदान के दौरान सभी पोलिंग बूथ पर सीसीटीवी कै मरे लगवाए जाएंगे।
उप जिलाधिकारी आलोक कुमार, तहसीलदार व्यास नारायण उमराव और बीडीओ सच्चिदानंद प्रसाद से क्षेत्र में एमएलसी चुनावों के प्रत्याशियों और उनके चुनाव खर्च का ब्योरा भी लिया। साथ ही निष्पक्ष चुनावों के निर्देश भी दिए।