फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडडे मील में बच्चों को दे रहे उबली सब्जी

Sat, 25 Aug 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बच्चों को मिड डे मील वितरित करती रसोइया।
विज्ञापन
रनियां। चिराना गांव के परिषदीय स्कूल में मेन्यू के मुताबिक एमडीएम नहीं बन रहा है। वहीं, बच्चों को अब तक ड्रेस वितरित नहीं की गई है। जबकि, स्कूल प्रबंधन की ओर से साफ-सफाई को लेकर भी संजीदगी नहीं बरती जा रही है।  चिराना गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 5 के छात्र हिमांशु ने बताया कि मिडडे मील में स्वाद न होने के चलते खाने में अच्छा नहीं लगता है।सब्जी उबाली हुई लगती है।
विज्ञापन


रसोइया राधा, राजरानी, सुषमा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका चंद्रकांती सब्जी बनाने के लिए जो सामान उपलब्ध करातीं हैं। वहीं, लोग उससे खाना बना देते हैं। सब्जी मसाला तो कभी आया ही नहीं है। कक्षा 3 में पढ़ने वाले हर्षित कुमार ने बताया कि अभी तक बच्चों को ड्रेस का वितरण नहीं किया गया है। किताबें भी पूरी नहीं मिलीं हैं। प्रधानाध्यापिका चंद्रकांती का कहना है कि सत्र परीक्षा चल रही है, इसलिए ड्रेस का वितरण नहीं किया गया है। मध्यान्ह भोजन मेन्यू के हिसाब से बनवाया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि स्कूल का निरीक्षण कर पड़ताल की जाएगी। यदि अनिमितता मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें