फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ पर हमले का आरोपी ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार

Fri, 25 Dec 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ (विकास खंड अधिकारी) चौबेपुर कृपाराम राजपूत के साथ मारपीट करने के आरोपी पांच हजार के इनामी ब्लाक प्रमुख मुकेश यादव को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस को सूचना मिली कि ब्लाक प्रमुख राही पर्यटन केंद्र में मौजूद है।ब्लाक प्रमुख को डॉक्टरी जांच के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक बीते 17 दिसंबर को ब्लाक प्रमुख मुकेश यादव ने अपने साथी श्याम गुप्ता और दो अन्य के साथ दफ्तर में घुसकर बीडीओ के साथ मारपीट की थी।

बीडीओ कृपाराम राजपूत ने ब्लाक प्रमुख व उसके साथियों के विरुद्ध मारपीट एवं 70 हजार रुपये लूटने की रिपार्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें