फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारी पर दो गांवों की काटी बिजली

Tue, 07 Mar 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झींझक ब्लाक के देवरा व जसापुर गांव में बिजली काटते विद्युत कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली का बिल बकाया होने पर जेई ने दो गांवों की विद्युत सप्लाई काट दी। साथ ही दोनों गांवों के दो-दो निजी नलकूपों के कनेक्शन भी काट दिए गए। इससे गांव अंधेरे में डूब गए।
विज्ञापन



झींझक ब्लाक के जसापुर गांव के 22 घरेलू विद्युत कनेक्शन धारकों के बिल का ढाई लाख रुपये तथा देवरा गांव के 20 कनेक्शन धारकों का भी ढाई लाख रुपये बकाया था। इस पर जेई विद्युत उपकेंद्र झींझक और उनकी टीम ने बकाया होने पर दोनों गांवों की विद्युत सप्लाई काट दी।


वहीं देवरा गांव के निजी नलकूप कनेक्शन धारक जयपाल सिंह, जयराम व जसापुर के भगवान दीन व शिवराम के बिल के 50-50 हजार रुपये बकाया होने पर चारों निजी नलकूप कनेक्शन काटे गए हैं। इस दौरान ठेकेदार हाकिम सिंह भी मौजूद रहे। जेई सचिन यादव ने बताया कि बिल का बकाया होने पर जसापुर व देवरा गांव सहित चार निजी नलकूपों के कनेक्शन काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें