विधानसभा सामान्य निर्वाचन मतगणना को लेकर विकास भवन में वीडियोग्राफर व छायाकारों को प्रशिक्षण दिया गया। कर्मियों को मतगणना, निर्वाचन की गोपनीयता को ध्यान में रखकर फोटोग्राफी करने सहित अन्य निर्देश दिए गए।
सोमवार को विकास भवन सभागार में मतगणना को लेकर उपायुक्त मनरेगा सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना कार्य को सकुशल, निष्पक्ष कराने में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी महत्वपूर्ण है। मतगणना केंद्र पर या बाहर जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इवेंट कार्यकलापों को रिकार्ड करें। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि खींचे गए फोटो किसी व्यक्ति या प्रत्याशी को नहीं दिखाए जाएंगे।
जहां भीड़ हो उसकी फोटो जरूरत खींचे। मतगणना की गोपनीयता बनाए रखें।
कहा कि फोटोग्राफर ड्यूटी से पहले दो बैट्र्री का सेट, मेमोरी कार्ड आदि रखेंगे। काम खत्म होने के बाद निर्देशित रेकार्ड रूम में फोटो, मेमोरी का रिकार्ड व कैमरा देना होगा। कार्य के दौरान निर्वाचन कार्यालय की ओर से दिए गए पहचान पत्र को लगा कर रखना होगा। इस दौरान एडी सूचना प्रमोद कुमार सहित वीडियोग्राफर व छायाकार मौजूद रहे।