फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए चोर से बाइक व तमंचा बरामद

Wed, 12 Oct 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में शातिर चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्यानपुर सीएचसी में मेडिकल परीक्षण के दौरान चकमा देकर गत छह अक्तूबर को भागे बोलरो चोर को थाना पुलिस द्वारा पकड़ने की सूचना कानपुर नगर की कल्याणपुर पुलिस को दे दी गई। वह गत 22 सितंबर को रूरा थाने के काली कलवारी गांव के पास स्थित किसान सेवा केंद्र में सेल्समैन के साथ हुई लूट की घटना में भी शामिल था।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि अंबरपुर गांव से सूचना पर एक चोर को पकड़ा गया। पूछताछ में वह पुलिस को अपना फर्जी बताकर छकाता रहा। सख्ती से पेश आने पर उसने अपना सही नाम विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह उर्फ विजय सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिवराज सिंह निवासी गांव अंबरपुर, थाना रूरा बताया।

बाद में उसकी निशानदेही पर उसके कमरे से चोरी की एक डिस्कवर बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। वह अंबरपुर गांव से हरी सिंह के मकान में रह रहा था। हिरासत में आरोपी ने कई नाम बताए। छानबीन करने पर ये नाम गलत निकले। अंत में अपना सही नाम बताया।
विज्ञापन


वहीं उसे माती कोर्ट में पेश किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जो बाइक बरामद हुई, उसके संबंध में थाना स्वरूपनगर कानपुर में अभियोग दर्ज है। इसके पहले उसके कब्जे से कल्यानपुर पुलिस ने चोरी की कार बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें