फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Mon, 08 Aug 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस चौकी साढ़ के बरईगढ़ नहर पुल के पास तेज रफ्तार वाहन के टक्कर मारने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना बिधनू के गांव पतौरी (कैंधा) निवासी विकास (25) पुत्र रामबाबू गांव के कामता सिंह (28) पुत्र ननकू सिंह के साथ बाइक से कुड़नी कसबा जा रहा था। साढ़-कुड़नी मार्ग स्थित बरईगढ़ नहर पुल के पास जैसे वह पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे गड़े पत्थर से जा टकराई।

हेलमेट न लगाए होने से विकास के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके साथी कामता सिंह को सीएचसी लाया गया जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहीं  पसेमा-परास मार्ग पर स्थित लाखनखेड़ा गांव चौराहा के पास बाइक सवार के फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं एक अन्य घटना में दौलतपुर गांव के पास एक बाइक सवार खड्ड में जा गिरा। उसे भी बेहोशी की हालत में सीएचसी लाया गया जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें