फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों में कार सवारों को बैग उड़ाया

Wed, 22 Mar 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईयर लीड लेने के लिए रुके कार सवारों के साथ बाइक सवार बदमाशों ने टप्पेबाजी कर दी। पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश के बजाय पीड़ितों को ही समझा बुझाकर वापस भेज दिया । हाईवे पर दोपहर के समय हुई वारदात को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

अहमद अली पुत्र फारुख खान निवासी ओबरा सोनभद्र व राशिद पुत्र इम्तियाज निवासी मुंबई इनोवा से वाराणसी से दादरी जा रहे थे।

मंगलवार की दोपहर कार सवार रनियां पड़ाव में फोन की ईयर लीड के लिए रुके। तभी बाइक सवार आ कर रुके और इंजन से मोबिल ऑयल टपकने की बात चालक से कही। इसके बाद चालक कार का बोनट खोल कर लीकेज देखने लगा। इसी समय का फ ायदा उठाते हुए बदमाशों ने कार में रखा बैग उठा लिया।

बैग उठता देख दुकान में लीड खरीद रहे दूसरे साथी ने शोर मचाया। तब तक बाइक सवार बदमाश दूर निकल गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि बैग में कुछ बैंकों की चेक व 5000 हजार नगद, आधार कार्ड रखा था। इस संबंध में रनियां चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित बिना तहरीर दिए ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें