फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबे किनारे संदिग्ध हालात में मृत मिला युवक

Wed, 22 Mar 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रसूलाबाद थाना के लालानिवादा मोहल्ले के समीप बंबे के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालातों में मिला। मृतक की शिनाख्त परिजनों ने की और बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर ले गए। मृतक के भाई ने फौती सूचना थाने में दी है। वहीं विद्युत जेई ने मृत युवक के तारकट गिरोह से जुड़े होनेे की बात कहते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन



लालानिवादा निवासी साकिर अली ने बताया कि उसका भाई सलमान (26) मिर्गी का रोगी था। रात में वह बंबे पर गया था। रात 12 बजे बंबे किनारे उसके मृत पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर वह शव घर ले गए। वह इसमें किसी प्रकार की कार्रवाई नही चाहता है। वहीं विद्युत जेई रचित कुमार मौर्य ने थाने में विद्युत तार चोरी की रिपार्ट थाने में दी है। तहरीर के अनुसार 20-21 मार्च की रात अज्ञात तार चोर गिरोह ने भैसायां फीडर के तीनों तार काट दिए और उनका बंडल बनाकर रख रहे थे।


आशंका है कि दोबारा लाइन चेक करने के दौरान आई बिजली में उनका एक साथी करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे उसके साथी बंबे के पास छोड़कर भाग गए। जेई ने तार चोर गिरोह के एक सदस्य की करंट से मौत की बात तहरीर में लिखी है। मृतक का नाम जेई ने सलमान निवासी लाला निवादा उर्फ  गांधीनगर लिखा है।
विज्ञापन



उन्होंने चोरों द्वारा पिन, इंसुलेटर तोड़ दिए जाने और काटे गए तार के मौके पर ही पड़े होने की बात लिखी है। माना जा रहा है कि जेई की तहरीर के कारण ही पुलिस ने मृतक सलमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि संदेहजनक परिस्थितियों में मौत होने के चलते शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। विद्युत विभाग के  जेई ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें