फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों पर गिरी हाईटेंशन लाइन, दो घायल

Thu, 14 Jun 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जली बाइक को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घाटमपुर के गांव बम्हौरा और मोहनपुर के बीच बुधवार को बाइक सवार युवकों के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया जबकि, दूसरा मामूली घायल हुआ। आग लगने से उनकी बाइक मौके पर धू-धू करके जल गई।
विज्ञापन

घाटमपुर कस्बे के इटर्रा गांव निवासी सजन (25) और अतीश (22) गांवों में घूमकर बकरी की खरीद-फरोख्त का धंधा करते हैं। बुधवार की सुबह दोनों एक बाइक पर सवार होकर धंधे के सिलसिले में जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे के आसपास मोहनपुर और बम्हौरा गांवों के बीच पहुंचे। तभी, बिजली की एचटी लाइन का जर्जर तार टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। जिस समय घटना हुई समय लाइन चालू थी। जिससे दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए। संयोग से दोनों उछलकर एक ओर जा गिरे।

जबकि, बाइक में आग लग जाने से वह धू-धू करके जल गई। इधर, जानकारी होने पर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को जल्दी से सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने अतीश को कानपुर रेफर कर दिया जबकि, सजन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। हादसे को लेकर गांववालों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि जर्जर तारों के आएदिन टूटकर गिरने से हादसे होने का डर रहता है। कई बार शिकायत के बाद भी तारों को नहीं बदला जाता है जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें